छायावाद

छायावाद  

DEVKANT SINGH
(blog-mukandpr.blogspot.com)
NET~JRF

DELHI UNIVERSITY      


प्रश्न 1 -  'छायावाद का पतन' किस रचनाकार की कृति है ?
  1. नंददुलारे वाजपई 
  2. अशोक वाजपई 
  3. रामविलास शर्मा 
  4. देवराज 
प्रश्न 2 -छायावाद व्यक्तिवाद  की कविता है जिसका आरम्भ व्यक्ति के महत्व को स्वीकार करने और करवाने से हुआ है ?
  1. रामविलास शर्मा 
  2. नामवर सिंह 
  3. शिवकुमार मिश्र 
  4. नगेन्द्र 
प्रश्न 3 -कामायनी को 'छायावाद का उपनिषद' किसने कहा ?
  1. शांतिप्रिय द्विवेदी 
  2. इलाचंद्र जोशी 
  3. रामस्वरूप चतुर्वेदी 
  4. रामचंद्र शुक्ल 
प्रश्न 4 -पंत की कौन सी रचनाएँ मार्क्सवादी दर्शन से  प्रभावित है ?
  1. पल्लव और गुंजन 
  2. ग्रंथि और पल्लव 
  3. युगवाणी और ग्राम्या 
  4. वीणा और गुंजन 
प्रश्न 5 -'लोकायतन' रचना  किसके जीवन पर आधारित है ?
  1. गौतम बुद्ध 
  2. राम 
  3.  महात्मा गाँधी 
  4. रवीन्द्रनाथ टेगौर 
प्रश्न 6 -  "इस करुणा कलित हृदय में
              अब विकल रागिनी बजती 
             क्यों हाहाकार स्वरों में 
                वेदना असीम गरजती ?"
ये  किस कवि की पंक्तिया है 
  1. निराला 
  2. महादेवी वर्मा 
  3. जयशंकर प्रसाद 
  4. सुमित्रानंदन पंत 
प्रश्न 7 -" मनुष्यों की मुक्ति की तरह कविता की भी मुक्ति होनी चाहिए।"  निराला के किस कविता संग्रह की भूमिका से लिया गया  है ?
  1. अनामिका 
  2. परिमल 
  3. गीतिका 
  4. आराधना  
प्रश्न 8 -   "जब वेदना के आधार पर स्वानुभूतिमयी अभिव्यक्ति होने लगी तब  में उसे छायावाद नाम से अभिहित किया गया।"  यह कथन किसका है ?
  1. डॉ नगेन्द्र 
  2. रामचंद्र शुक्ल 
  3. महादेवी वर्मा 
  4. जयशंकर प्रसाद 
प्रश्न 9 - 'निहार' की भूमिका किस कवि ने लिखी है ?
  1. मैथिलीशरण गुप्त 
  2. हरिऔध 
  3. निराला 
  4. जयशंकर प्रसाद 
प्रश्न 10 -प्रसाद का कौन -सा काव्य शैवदर्शन के आनंदवाद पर आधारित है ?
  1. चित्राधार 
  2. लहर 
  3. आँसू 
  4. कामायनी 
प्रश्न 11 -'कला और बूढ़ा चाँद' पंत जी की किस विधा की रचना है ?
  1. कविता 
  2. निबंध 
  3. उपन्यास 
  4. आलोचना 
प्रश्न 12 - 'राम की शक्तिपूजा' निराला के किस कविता संग्रह में संकलित है ?
  1. अनामिका 
  2. परिमल 
  3. गीतिका 
  4. आराधना  
प्रश्न 13 -'कामायनी' में सर्गों  का क्रम है ?
  1. चिंता , श्रद्धा ,काम ,आशा 
  2. चिंता ,आशा ,काम ,श्रद्धा 
  3. चिंता ,काम ,श्रद्धा ,आशा 
  4. चिंता ,आशा ,श्रद्धा ,काम 
प्रश्न 14 -"जल उठा स्नेह दीपक -सा ,
              नवनीत ह्रदय था मेरा। 
              अब शेष धूम रेखा से ,
                चित्रित रहा अँधेरा"। 
किस कवि की  पंक्ति है 
  1. मैथिलीशरण गुप्त 
  2. हरिऔध 
  3. निराला 
  4. जयशंकर प्रसाद 
प्रश्न 15 -"छायावाद स्थूल  के प्रति सूक्ष्म का विद्रोह नहीं रहा।" किस आलोचक का कथन है ? 
  1. नंददुलारे वाजपई 
  2. अशोक वाजपई 
  3. रामविलास शर्मा 
  4. देवराज 
 प्रश्न 16 - निम्नलिखित को सही क्रम से लगाइए ?
  1. महादेवी वर्मा ,  जयशंकर प्रसाद, निराला , पंत 
  2. पंत , निराला , जयशंकर प्रसाद ,महादेवी वर्मा 
  3. जयशंकर प्रसाद , निराला ,पंत , महादेवी वर्मा 
  4. महादेवी वर्मा ,निराला , जयशंकर प्रसाद , पंत 
प्रश्न 17 - निम्नलिखित को सही क्रम से लगाइए ?
  1. रश्मि , निहार , नीरजा , दीपशिखा 
  2. नीरजा , दीपशिखा , निहार , रश्मि 
  3. दीपशिखा , नीरजा ,निहार ,रश्मि 
  4. निहार , रश्मि , नीरजा , दीपशिखा 
प्रश्न 18 - निम्नलिखित को सही क्रम से लगाइए ?
  1. ग्रंथि ,वीणा ,पल्लव ,गुंजन 
  2. वीणा , ग्रंथि , पल्लव , गुंजन 
  3. गुंजन , ग्रंथि ,वीणा , पल्लव 
  4. पल्लव , गुंजन ,वीणा ,ग्रंथि 
प्रश्न 19 - निम्नलिखित को सही क्रम से लगाइए ?
  1. कुकुरमुत्ता ,अणिमा , नए पत्ते ,अर्चना 
  2. अणिमा ,अर्चना , नए पत्ते , कुकुरमुत्ता 
  3. नए पत्ते , अणिमा , अर्चना , कुकरमुत्ता 
  4. अर्चना ,अणिमा ,नए पत्ते , कुकरमुत्ते 
प्रश्न 20 - निम्नलिखित को सही क्रम से लगाइए ?
  1. प्रेमराज्य ,  महाराणा का महत्त्व ,लहर , चित्रधारा 
  2. महाराणा का महत्व , प्रेमराज्य , चित्रधारा ,लहर 
  3. चित्रधारा , महाराणा का महत्त्व , प्रेमराज्य , लहर 
  4. प्रेमराज्य , महाराणा का महत्त्व , चित्रधारा ,लहर 
प्रश्न 21 -"छायावाद उस राष्ट्रीय जागरण की अभिव्यक्ति है ,जो एक और पुरानी रूढ़ियों से मुक्ति चाहता था और दूसरी और विदेशी पराधीनता से।" किस आलोचक का कथन है ?
  1. रामविलास शर्मा 
  2. नामवर सिंह 
  3. शिवकुमार मिश्र 
  4. नगेन्द्र 
प्रश्न 22 -छायावाद की प्रथम प्रयोगशाला किस रचना को कहा जाता है ?
  1. जूही की काली 
  2. झरना 
  3. चित्राधार 
  4. निहार 
प्रश्न 23 -'राम की शक्ति पूजा' में किस रामायण की कथा वस्तु को लिया गया है ?
  1. कम्ब रामायण 
  2. अध्यात्म रामायण 
  3. कृतवास रामायण 
  4. रामचरितमानस 
प्रश्न 24 -'संवेदनशील इन्द्रिय बोध' का कवि किसे कहते है ?
  1. जयशंकर प्रसाद 
  2. निराला 
  3. महादेवी वर्मा 
  4. सुमित्रानंदन पंत 
प्रश्न 25 -"वे मुस्कुराते फूल नहीं जिनको आता है मुरझाना। 
              वे तारों के दीप नहीं जिनको भाता है बुझ जाना।"
           किस कवि की  पंक्ति है 
  1. जयशंकर प्रसाद 
  2. निराला 
  3. महादेवी वर्मा 
  4. सुमित्रानंदन पंत 
प्रश्न 26 -"कविता करने की प्रेरणा मुझे सबसे पहले प्रकृति निरक्षण से मिली ,जिसका श्रेय मेरी जन्मभूमि कुमान्चल प्रदेश को है।" यह कथन किस कवि का है ?
  1. जयशंकर प्रसाद 
  2. निराला 
  3. महादेवी वर्मा 
  4. सुमित्रानंदन पंत 
प्रश्न 27 - स्थापना A -छायावादी कवी मूलतः प्रेम और सौंदर्य के कवि है ,किन्तु उनकी सौंदर्य भावना सूक्ष्म एवं उदात्त है।  उसमे रीतिकाल की स्थूलता एवं मांसलता का नितांत आभाव है। 
                तर्क R  - सौंदर्य चित्रण में छायावादी कवियों की वृति बाह्य वर्णनों में उतनी नहीं रमी ,जितनी आंतरिक सौंदर्य के उद्घाटन रमी। सौंदर्य की अभिव्यक्ति वे सांकेतिक शैली में प्रतीकों के माध्यम से करते है। 

  1. A  और   R दोनों सही 
  2. A आंशिक सही  Rपूरा सही 
  3. Aगलत    R आंशिक सही 
  4. A और   Rदोनों गलत
प्रश्न 28 -इसमें कौन -सी रचना अरविन्द दर्शन से प्रभावित है ?
  1. रजत शिखर 
  2. स्वर्ण किरण 
  3. युगांत 
  4. युगवाणी 
प्रश्न 29 - स्थापनाA -छायावाद रीतिकाव्य की भांति शुद्ध मांसल प्रेम काव्य है।
              तर्कR    -क्योंकि छायावाद कविता में व्यक्तिनिष्ठ भावना की अभिव्यक्ति हुई है।
  1. Aगलत  Rगलत 
  2. Aगलत  Rसही 
  3. Aसही  Rगलत 
  4. A सही Rसही 
प्रश्न 30 -स्थापना A -छायावाद शुद्ध लौकिक प्रेम और सौंदर्य का काव्य है। 
                तर्कR -इसलिए उसमे राष्ट्रबोध और आध्यात्मिक चेतना न के बराबर है। 
  1. Aगलत  Rगलत 
  2. Aगलत  Rसही 
  3. Aसही  Rगलत 
  4. A सही Rसही 

उत्तरमाला 

  1. 4
  2. 2
  3. 1
  4. 3
  5. 3
  6. 3
  7. 2
  8. 4
  9. 2
  10. 4
  11. 1
  12. 1
  13. 4
  14. 4
  15. 3
  16. 3
  17. 4
  18. 1
  19. 1
  20. 4
  21. 2
  22. 2
  23. 3
  24. 4
  25. 3
  26. 4
  27. 1
  28. 2
  29. 1
  30. 4

1 टिप्पणी:

हिंदी साहित्य में किन्नर विमर्श -एक पूर्वपीठिका  साहित्य किसी भी स्थिति की तहों में जाकर समाज का सरोकार उन विमर्शो और मुद्दों से करता है जिस...