रोटी और संसद -धूमिल

रोटी और संसद -धूमिल 


एक आदमी 
रोटी बेलता है 
एक आदमी रोटी खाता है
एक तीसरा  आदमी भी है 
जो न रोटी बेलता है , न रोटी खाता है। 
वह सिर्फ रोटी से खेलता है 
मैं पूछता हूँ -
यह तीसरा आदमी कौन है ?
मेरे देश की संसद मौन है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पत्नी कहानी का सारांश, जैनेंद्र कुमार की पत्नी कहानी, Patni kahani summary.

  'पत्नी' हिंदी के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार जैनेंद्र कुमार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुचर्चित कहानी है। यह कहानी भारतीय समाज...