बादल को घिरते देखा है -नागार्जुन 


अमल धवल गिरी के शिखरों पर 
बादल को घिरते देखा है। 
छोटे -छोटे मोती जैसे 
उसके शीतल तुहिन कणों को ,
मानसरोवर के उन स्वर्णिम 
कमलों पर गिरते देखा है ,
बादलों को घिरते देखा है। 

तुंग हिमालय के कंधो पर 
छोटी बड़ी कई झीले है ,
उनके श्यामल निल सलिल में 
समतल देशों से आ -आकर 
पावस की उमस से आकुल 
तिक्त -मधुर बिसतंतु खोजते 
हंसों को तिरते देखा है। 

बादल को घिरते देखा है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पत्नी कहानी का सारांश, जैनेंद्र कुमार की पत्नी कहानी, Patni kahani summary.

  'पत्नी' हिंदी के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार जैनेंद्र कुमार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और बहुचर्चित कहानी है। यह कहानी भारतीय समाज...